Humne Li Hai Pratigya: Campaign Anthem for Indian National Congress






(Lyrics)

उन्नति करते यूपी को है कर डाला बदहाल
सपा भाजपा बसपा ने लूटा है 32 साल
इन अहंकारियों से यूपी को मुक्ति दिलायेंगे 
कांग्रेस ने  ली है प्रतिज्ञा परिवर्तन लायेंगे
हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

कांग्रेस  पार्टी ज़िन्दाबाद, महात्मा गांधी ज़िन्दाबाद, वीर जवाहर ज़िन्दाबाद, 

सोनिया जी का आशीर्वाद है राहुल भैया का भी साथ है
प्रियंका दीदी की प्रतिज्ञाए सच होंगी सबको ये विश्वास है
पहले भी ये किया है, हम फिर कर के दिखाएँगे 
कांग्रेस ने  ली है प्रतिज्ञा, परिवर्तन लायेंगे
हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

सोनिया गांधी ज़िन्दाबाद, राहुल गाँधी ज़िन्दाबाद, प्रियंका गाँधी ज़िन्दाबाद, 
इंदिरा गाँधी ज़िन्दाबाद, राजीव गांधी ज़िन्दाबाद

प्रियंका जी की आवाज़ (लड़की हूँ लड़ सकती हूँ,          
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ,  लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, लड़की हूँ लड़ सकती हूँ
यूपी की बेटी बेटी को प्रियंका से है आस
लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का जिसने दिया विश्वास
महिला सुरक्षा और तरक्क़ी का नारा है ख़ास
महिलाओं की खातिर यूपी को आदर्श बनायेंगे
हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

महिला प्रतिनिधित्व की यूपी ने कर ली तैयारी
40 प्रतिशत सीट पे होगी महिला हिस्सेदारी
सबल सुरक्षित और सुशिक्षित होगी हर इक बेटी
ली है प्रतिज्ञा देंगे उनको स्मार्टफोन स्कूटी
 बिजली का बिल यूपी में अब होगा भैया हाफ़
क़र्ज़ का बोझ किसानो के सर से अब होगा साफ़
रुपये चार सौ गन्ना होगा पच्चीस सौ गेहूँ धान
तन के चलेंगे खुल के जियेंगे मजदूर और किसान 
महिला और किसानों का हक़ हम दिलवाएंगे
हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

कोरोना में डूब गया था जिनका भी व्यापार
जिनपे पड़ी थी कोरोना की भैया आर्थिक मार 
उन परिवारों को देंगे पच्चीस पच्चीस हज़ार
युवाशक्ति ही यूपी की उन्नति का है आधार
20 लाख को देगी कांग्रेस सरकारी रोजगार
दस लाख तक का इलाज करवाएगी अब सरकार
यूपी को दुनिया के नक़्शे पर चमकाएँगे
हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

हमने ली है प्रतिज्ञा, हम वचन निभायेंगे

 

Comments